Type Here to Get Search Results !

प्रयागराज की प्रियंका तिवारी बनी केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन उत्तरप्रदेश की उपाध्यक्ष

नई दिल्ली 11दिसम्बर (वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक) :- प्रयागराज उत्तरप्रदेश की समाजसेविका प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रियंका तिवारी को केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन उत्तरप्रदेश महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

                " देश की कई समाजसेवी संस्थाओं व गणमान्यजनों ने दी प्रियंका तिवारी को बधाई"

प्रियंका तिवारी की नियुक्ति पर केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, षड्दर्शन साधुसमाज के प्रेस सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, श्री गोविंदानंद आश्रम की महन्त सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज,अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा, महाऋषि मार्कण्डेय जनकल्याण समिति के अध्यक्ष महंत अरविंद दास, श्री दुर्गा शिव शक्ति पीठ के महन्त स्वामी वेद पुरी जी महाराज इत्यादि कई समाजसेवी संस्थाओं ने प्रियंका तिवारी जी को बधाई शुभकामनाएं दी, प्रियंका तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो अति महत्वपूर्ण जुम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है में पूर्ण ईमानदारी के साथ  इस पर खरा उतरूंगी। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन समाजहित जनकल्याण के लिए समर्पित है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.