Type Here to Get Search Results !

डॉ. संजीव शर्मा आगामी 3 वर्षो के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त


 कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  के कुलाधिपति सत्यदेव नारायण आर्य के निर्देशानुसार मंगलवार को हरियाणा राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव शर्मा को आगामी 3 वर्षो के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। 


इस नियुक्ति के लिए डॉ. संजीव शर्मा ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विकास के लिए वे कुलपति डॉ. सोमनाथ के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की पहचान बने इसके लिए शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों के सहयोग से सार्थक कदम उठाएंगे। उनकी इस नियुक्ति से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों में खुशी की लहर है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.